Monday, February 16

बदायूँ।पुरानी रंजिश में आयुर्वेदिक अस्पताल के लिपिक को रिश्तेदार ने मारी गोली हालत गंभी अस्पताल में भर्ती

पुरानी रंजिश में आयुर्वेदिक अस्पताल के लिपिक को रिश्तेदार ने मारी गोली हालत गंभी अस्पताल में भर्ती

मुजीब खान

बदायूं : जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में बीती देर रात आयुर्वेदिक अस्पताल में लिपिक पद पर तैनात एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया मामला पुरानी जमीनी रंजिशबका बताया जा रहा जिसके विवाद के चलते एक रिश्तेदार पर गोली मारने का आरोप लगा है गंभीर रूप से घायल लिपिक को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

बदायूं में जमीन विवाद के चलते बिसौली थाना क्षेत्र के गांव बसई में प्लॉट पर बैठे जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के लिपिक को उसके रिश्ते के फुफेरे भाई ने शुक्रवार रात दस बजे गोली मार दी। उन्हें घायलावस्था में सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात में चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोली लगने से घायल निशांत पाठक (28) बदायूं के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में लिपिक हैं। उन्हें पिता डॉ. नंद किशोर पाठक के निधन पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। घायल निशांत ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह एमएफ हाईवे पर स्थित अपने प्लॉट पर बैठे थे। तभी कार से चार लोग उनके पास आए। दो लोग उनसे कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र के बांस बरौलिया गांव निवासी उसके रिश्ते के फुफेरे भाई ने तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके उल्टे कंधे पर जा लगी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो कार सवार आरोपी भाग निकले। इधर, घायल निशांत को आसपास मौजूद लोगों ने सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। सीएचसी के एमओआईसी की सूचना पर सीओ बिसौली सुनील सिंह व कोतवाल दलबल के साथ पहुंचे और घायल से जानकारी ली।

हत्या करने के इरादे से आए थे आरोपी : निशांत 

निशांत ने बताया कि रिश्तेदारों से उनका जमीन का लंबे समय से विवाद चल रहा है। हत्या की नीयत से उन्हें गोली मारी गई है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर अभी नहीं मिली है। फिर भी घायल द्वारा दी गई मौखिक जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *