Friday, December 19

आजमगढ़।तहबरपुर में अहिल्याबाई होलकर पर हुआ सम्मेलन का आयोजन 

तहबरपुर में अहिल्याबाई होलकर पर हुआ सम्मेलन का आयोजन 

आजमगढ़। जिले के तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में न्याय सुशासन जनसेवा की प्रतीक रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्य कर्ताओं ने सम्मेलन में अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर माला पहनाकर कर स्वागत किया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना संघ लिमिटेड लखनऊ के उपसभापति ऋषिकांत राय ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से है जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता धर्मप्रराणयता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। जिनकी स्मृति हर एक भारतीय के मानस पटल पर अंकित है।

विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा चतुर्वेदी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थी। तमाम झंझावातो के बाद भी साहस नहीं खोया। उन्होंने संघर्ष त्याग बलिदान के बदौलत न केवल स्थायित्व राज्य राज्य स्थापित किया बल्कि अपनी दूरदृष्टि न्याय प्रियता धर्मनिष्ठा कर्तव्य प्रराणयता से समृद्धि की ओर अग्रसर किया। उन्होंने ने कहा कि उनकी न्याय व्यवस्था इतनी प्रभावी थी कि उन्हें लोग साक्षात धर्मावतार मानते थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सदमार्ग पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय राय व संचालन आशुतोष राय उर्फ पंकज कुमार राय ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरू , मंडल अध्यक्ष निजामाबाद प्रवीण सिंह पिंटू , जिला मंत्री युवा मोर्चा दुर्गा चौबे , सहायक खंड विकास अधिकारी सहकारिता अतुल सत्संगी , सहायक लेखाकार राजेश यादव, अभिलाषा शिवलाल , आंगनबाड़ी संघ के अध्यक्ष पूनम राय , समूह सखी माला देवी, शशिकांत राय, अजय राय , दीपू पंडित , रामनाथ यादव , अशोक राय सहित बड़ी संख्या में समूह सखी,आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *