Wednesday, December 17

बदायूँ।न्यायप्रिय शासन और जनकल्याण के लिए जानी जाती थीं कई मंदिरों का कराया पुनर्निर्माण : राजीव गुप्ता

न्यायप्रिय शासन और जनकल्याण के लिए जानी जाती थीं कई मंदिरों का कराया पुनर्निर्माण : राजीव गुप्ता

अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी वर्षगांठ पर उसावां नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान ने किया आयोजन

बदायूं ।जनपद की उसावां नगर पंचायत प्रांगड़ में आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बदायूं नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष दीपमाला गोयल मौजूद रही इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने माता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण करके किया ।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा राजमाता अहिल्याबाई प्रजा की समस्याओं को सीधे सुनती थीं। राजमाता अहिल्याबाई को उनके न्यायप्रिय शासन के लिए ‘पुण्यश्लोक’ की उपाधि मिली। राजमाता ने किसानों, वनवासियों और जरूरतमंद लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया और कला को बढ़ावा दिया। वे भगवान शिव की अनन्य भक्त थीं और प्रतिदिन शिव मंदिर में पूजा करती थीं।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने अहिल्याबाई के शासनकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ, केदारनाथ और सोमनाथ समेत कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। साथ ही समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ साथ अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया। उनका जीवन आध्यात्मिकता, धर्म और सुशासन का संगम था।

नगर पंचायत उसावां की पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम आयोजक ठाकुर अनिल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में समाजसेवा और देश सेवा की मिसाल कायम की थी। उनके शासनकाल में ही हिंदुओं की भव्य विरासत और आस्था का केंद्र सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे कई मंदिरों की नींव रखी गई थी। उन्होंने ही महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया। इसलिए उनको पुण्यश्लोक भी कहा जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि ओ पी सिंह, पवन गुप्ता, डी के गुप्ता अनुज कुमार सिंह संतोष कुमार गुप्ता विनोद कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता,ध्रुव ,अरुण प्रताप सिंह, राजकुमार, नारायण गुप्ता , धर्मेश कश्यप, महा वीर सिंह। विनोद गुप्ता , रामकिशोर ,प्रेमपाल, सोनी देवी,सुनीता देवी पिंकी आशा वर्कर सीमा पाल आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *