Monday, February 16

आजमगढ़।समर कैंप के समापन में पहुंची राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या

समर कैंप के समापन में पहुंची राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या

मिड माइंड एक्टिव रहा मुख्य आकर्षण का केन्द्र।

आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बनकट (आजमगढ़) में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका मौर्य, सदस्य – राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि श्री ध्रुव त्रिपाठी (डी.पी.ओ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत विद्यालय के बच्चों द्वारा पारंपरिक तरीके से तिलक व आरती कर किया गया, जिसके बाद बच्चों द्वारा परेड के माध्यम से भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस आकर्षक परेड की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि, “बच्चों द्वारा किया गया यह स्वागत अत्यंत सराहनीय है। जिस अनुशासन और उत्साह के साथ परेड प्रस्तुत की गई, वह प्रशंसनीय है।”

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन-अर्चना से हुई तत्पश्चात डॉ प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि, ध्रुव त्रिपाठी डीपीओ विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह तथा गार्जियन ऑफ वेदांता अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

समर कैंप के समापन समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें रिंग डांस, माइंड गेम्स, अबैकस, कराटे तथा अन्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहीं जिसमें मिड माइंड ब्रेन एक्टिव क्रिया के द्वारा विदित सिंह व रुद्रांश गौंड द्वारा आंख बंद कर कलर का पहचान करना मुख्य आकर्षण रहा जिसको अभिषेक जायसवाल द्वारा समर कैंप में ट्रेंड किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका मौर्य ने सभी बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने पर सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया तथा अभिषेक जायसवाल ट्रेनर अबैकस व मिड माइंड एक्टिव को भी मुख्य अतिथि सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आइकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ का प्रतीक बन चुका है। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि पहले छुट्टियों में हम नानी के घर जाया करते थे, लेकिन आज के समय में समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। बच्चों की प्रस्तुतियों से यह स्पष्ट होता है कि बीते 6-7 दिनों में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है, जिसका श्रेय उनके शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को जाता है। मैं वेदांता परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”

विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा, “बच्चों द्वारा आंखें बंद कर रंगों की पहचान करना, अबैकस जैसी जटिल विधा को आत्मसात करना, यह दर्शाता है कि हमारे समर कैंप की गतिविधियां कितनी प्रभावशाली रही हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा और अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे वे समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें।”

इस समर कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कराटे, जुम्बा डांस, रिंग डांस, म्यूजिक क्लासेस, को-ऑर्डिनेशन व टीम वर्क, रस्साकशी, वाटर पार्क जैसी कई गतिविधियों के माध्यम से सीखने के नए अनुभव प्राप्त किए, जो उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की दिशा में अग्रसर करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को बुके, अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गार्जियन ऑफ वेदांता अरविंद कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, अहमद अजाज, सुप्रिया राय, रजनीश यादव, बटेश्वर गिरी, कुमकुम दुबे, आरती सिंह, नीलम चौहान, अनीता सिंह, स्नेहा सिंह, आराधना गौंड सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *