
कटे हुए थे नवजात बच्ची के होठ अस्पताल से छुट्टी होते ही दादी नानी ने झोले में रखकर गड्ढे में फेक कर दबा दिया
मुजीब खान
शाहजहांपुर/ जनपद में एक ऐसा मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक नवजात बच्ची को पैदा होते ही उसकी दादी नानी ने खेत में एक गड्ढे में जिंदा ले जाकर डाल दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी बच्ची की रोने की आवाज सुनकर खेत में मौजूद एक मजदूर ने बच्ची को निकाला और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उसकी हालत सही है पुलिस ने उसके माता पिता की पहचान करके थाने बुलवाया तो उन्होंने बताया कि पैदा होते ही देखा कि बच्ची के होठ कटे हुए है जिसका इलाज कराने को उसके पास पैसे नहीं थे इस लिए परिजनों ने उसे फेक दिया।
जानकारी के अनुसार सदर बाजार के मोहल्ला दिलाजाक निवासी असद की पत्नी सदफ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का एक होठ जन्मजात कटा हुआ था। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले बच्ची की दादी और नानी ने उसे एक झोले में रखा। वे उसे गर्रा नदी किनारे स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास के गड्ढे में छोड़ गईं। मजदूरों ने बच्ची को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर है। पुलिस जांच में पता चला कि परिवार के पास बच्ची के इलाज के लिए पैसे नहीं थे। बच्ची के पिता ने थाने में यह बात स्वीकार की। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, आगे की कार्रवाई चाइल्ड हेल्प लाइन करेगी। चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी ने बताया कि बच्ची को मंगलवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। समिति के निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
























