
अपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा ब्लाक प्रमुख पति दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ।
बदायूं / जनपद के उसावां में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता और दुश्मन देश पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव देने वाले सैनिकों के सम्मान में तिंरगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उसावां ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश सिंह ने हनुमान गाढ़ी से किया इस दौरान उनके साथ दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह भी मौजूद रहे तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य बाजार,होली चौक से वार्ड न 9 होते हुए ब्लॉक प्रांगण में शहीद स्मारक पहुंचकर समाप्त हुई। 
तिरंगा यात्रा के दौरान ब्लाक प्रमुख पति दिनेश सिंह ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच के चलते दुश्मन देश के खिलाफ चलाए गए अपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर विवश कर दिया इस दौरान हमारे देश की सेना के जाबाजों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए पहलगाम हमले का पाकिस्तान को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया की अब वह ऐसी गलती करना तो दूर इसके बारे सोचेगा भी नहीं उन्होंने कहा कि आज जो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है वह अपरेशन सिंदूर की बड़ी कामयाबी और देश की सेना को बधाई देने के उद्देश्य से हैं उन्होंने कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है इस लिए किसी ऐसे वैसे की हिम्मत नहीं जो देश की ओर आंख उठाकर भी देख ले। मोदी जी ने यह दिखा दिया कि हमारे देश की सेना कितनी ताकतवर है यहां की बेटियां भी किसी से पीछे नहीं है इस लिए हम अपने देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को इस सफलता के लिए बधाई देते है।
दातागंज ब्लॉक प्रमुख अत्येंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों नेऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सिद्ध कर दिया है कि भारत की सुरक्षा अटूट है। आज हर भारतवासी को ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो हमें छेड़गा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। कहा कि पहलगाम हमले में नारी शक्ति की मांग का सिंदूर उजाड़ा था। जिसका बदला हमारी महिला शक्ति ने पाकिस्तान में घुसकर ले लिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जो ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके फलस्वरूप आज पाकिस्तान मातम मना रहा है।भारतीय नारी दुर्गा का रूप है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रतापसिंह, अशोक शर्मा, संतोष गुप्ता, नारायण गुप्ता, विनोद गुप्ता, नन्हे सिंह चौहान, विकास गुप्ता, आनंद सिंह चौहान, यश गुप्ता, ध्रुव सिंह, महावीर राठौर, पवन गुप्ता, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, पंकज पाठक, सोनूमिश्रा, जबर सिंह कश्यप, भोजराज सिंह, पंकज गुप्ता ,सुमित सिंह,सहित नगर के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

