
सिमरी बख्तियारपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंज उठा नगर
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा राष्ट्रगौरव, देशभक्ति और वीरता की भावना से ओतप्रोत रही, जिसने नगरवासियों में जोश और उत्साह भर दिया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा, “इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन करते हुए आम नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देना है। साथ ही, यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रबल करता है।”
यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। पूरे नगर में देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की शान के साथ गूंज सुनाई दी।इस आयोजन में भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव मुखिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल मुखिया, भाजपा नेत्री नीलम भगत, मंडल महामंत्री मुकेश यादव, रौशन राज बादशाह, गोपाल शर्मा, शेखर भगत, बुटन मिस्त्री, अमित केशरवानी, हेमा श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र, रामप्रवेश भगत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा ने सिमरी बख्तियारपुर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और यह आयोजन लंबे समय तक नगरवासियों की स्मृति में जीवंत रहेगा।

