Monday, December 15

नैनीताल/देहरादून।किशोरी से दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव, तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

किशोरी से दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव, तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नैनीताल घटना के बाद CM गंभीर

(आशुतोष शर्मा) नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड के तालों के शहर नैनीताल शहर में देर रात उस समय तनाव फैल गया जब एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक समुदाय विशेष के बुजुर्ग व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जैसे ही यह खबर शहर में फैली, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और माहौल सांप्रदायिक रंग लेने लगा।

घटना के अनुसार, आरोपी ने कुछ दिन पहले किशोरी को घरेलू कार्य के लिए बुलाया और फिर उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को शहर की एक मुख्य सड़क पर उतार दिया गया। परिवार को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही यह मामला सामने आया, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को पुलिस से बाहर निकालने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते भीड़ ने शहर की सड़कों पर उतरकर समुदाय विशेष की दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट भी की गई। माहौल बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नैनीताल में नाबालिक पीड़िता के साथ हुई घटना पर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने जिला प्रशासन नैनीताल को निर्देश दिये कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफ़वाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किरायेदारों के सत्यापन, रेहड़ी- पटरी,वालों, अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने वालों और जिन लोगों के अवैध तरीके से प्रमाण पत्र बने हैं, उन पर की कार्यवाई की मांग।

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल मुख्यालय में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद चौतरफा आक्रोश व्याप्त है। सरोवर नगरी में माहौल तनावपूर्ण है। इस मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध करेंगी।

कुसुम कंडवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा से फोन पर बात की और उनसे सख्त कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने और ठेकेदार के सभी लाइसेंस निरस्त करने का भी आग्रह किया।

कुसुम कंडवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन कियाकाइस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी कड़ी सजा मिल सके। इसके साथ ही, उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाया् जाएडा। प्रतिनिधिमंडल, व्यापार और विकास पर विचार महिला आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पीड़ित नाबालिग बच्ची और उसके परिवार से राज्य महिला आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी मिलेंगी और उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। इस मामले से जुड़ी सभी जानकारी आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी।

कुसुम कंडवाल ने ऐसे अपराधियों को समाज का दुश्मन करार देते हुए कहा कि मानवता के खिलाफ इस अपराध को अंजाम देने वाले लोगों को जीने का कोई हक नहीं है। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की भी बात की। मामला क्या था? नैनीताल के 65 वर्षीय ठेकेदार पर आरोप है कि उसने तीन महीने तक लगातार 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार उनकी बेटी के साथ इस अपराध को अंजाम दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *