Tuesday, December 16

आजमगढ़।भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के थे ज्ञाता

भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के थे ज्ञाता 

बसही बन्दे दासपुर गांव में मनायीं गयी जयंती 

आजमगढ़। भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

जनपद के तहबरपुुुुर विकास में पड़ने वाले बसही बन्दे दासपुर गांव में विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। हमेशा उन्होंने जुल्म जोर अन्याय अत्याचार खिलाफ संघर्ष किया। गरीब मजलूम पीड़ित को न्याय दिलाने का काम किया। लोगों ने कहा कि हमें उनके जीवन आदर्श से प्रेरणा लेकर अपने हक़ और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है।

जयंती समारोह में डाक्टर जगदम्बा उपाध्याय , भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलामंत्री दुर्गा चौबे आचार्य लक्ष्मण दूबे, आचार्य वेद प्रकाश तिवारी , सत्यप्रकाश तिवारी , आशुतोष त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी , अमान उपाध्याय , शिवम तिवारी सहित बड़ी संख्या ब्राहमण समाज के लोग मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *