
कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में देर मामूली विवाद ने पकड़ा तूल तो सगे भाइयों के मारी गोली चली तलवारें ।
गाड़ी में लगाई आग मौके पर पहुंची दमकल ने बुझाई आग
एसपी ने मौके मुआयना करके किए गिरफ्तारी के निर्देश
मुजीब खान
शाहजहांपुर / खुले मंचों से जिस प्रदेश में बीजेपी नेता कानून का राज होने के बड़े बड़े दावे करते दिखते है असल में यह दावे हवा हवाई साबित हो रहे क्योंकि गुंडागर्दी और दबंगई अपनी चरम सीमा पर है इसमें पुलिस विभाग की भी बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही क्योंकि कोई घटना होने बाद थोड़े दिन सख्ती बरतने के बाद जैसे जैसे समय बीतता जाता है वैसे वैसे सख्ती भी खत्म हो जाती जिसके परिणाम स्वरूप गुंडे और दबंग फिर से नई घटना को अंजाम देने के फिराक में लग जाते है दूसरा कारण छोटी मोटी घटना को पुलिस द्वारा नजर अंदाज करना या आर्थिक समझौते के कारण मामले को दबा देने से गुंडे और दबंगो को नया बल प्रदान करता है जिसकी एक बानगी बीती देर रात नगर के व्यस्तम इलाके थाना कोतवाली क्षेत्र में अजीजगंज में देखने को मिली जहां जमकर बबाल हुआ दबंगो ने खुलेआम दबंगई दिखाते हुए तीन सगे भाइयों को गोली मारकर घर के बाहर खड़े एक मिनी ट्रक को आग के हवाले कर दिया घर वाले घायलों को लेकर अस्पताल भागे जिसमें एक भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दमकल बुलवाकर आग पर काबू पाया और अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के सख्त निर्देश भी दिए घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
बताया जा रहा है कि चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज इलाके के रहने वाले कमलेश का शेरू से विवाद हो गया था। विवाद के बाद शेरू ने अपने साथियों सुमित, अंकुर, सहित आधा दर्जन लोगों को मौके पर बुला लिया और कमलेश की पिटाई शुरू कर दी इसके बाद उन लोगों ने कमलेश को गोली मार दी। खबर मिलते ही कमलेश के दो भाई अखिलेश और जितेंद्र भी मौके पर पहुंचे। उन दोनों को भी बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने एक गाड़ी में भी आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आनन फानन में सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। शहर के बीचो बीच में हुई तीन भाइयों को गोली मारने की घटना से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की दो चौकियों के बीच है घटना स्थल
जिस स्थान पर दबंगो द्वारा काफी देर तांडव मचाया वह स्थान थाना कोतवाली की दो चौकियों जिसमें एक अजीजगंज दूसरी राजघाट पुलिस चौकी के बीच है जिसमें एक चौकी दूरी महज तीन सौ मीटर व दूसरी की करीब पांच सौ मीटर ही होगी लेकिन इतने बड़े घटना क्रम के बाद भी दोनों चौकियों की पुलिस में किसी भी चौकी की पुलिस ने घटना के समय मौके पर जाने की जहमत गवारा नहीं करी क्योंकि दोनों चौकियों की पुलिस अपनी कार्यशैली के कारण पहले से ही बहुत बदनाम है ।
























