Sunday, February 15

शाहजहांपुर।प्रसव के दौरान शिक्षिका की मौत में नामजद डाक्टरों पर कार्यवाही को एसपी से मिला पंजाबी सभा का शिष्टमंडल 

प्रसव के दौरान शिक्षिका की मौत में नामजद डाक्टरों पर कार्यवाही को एसपी से मिला पंजाबी सभा का शिष्टमंडल 

मुजीब खान

शाहजहांपुर / तीन दिन पूर्व नगर के बृजदीप नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक महिला शिक्षिका चारु आहूजा की मौत के मामले तीन डाक्टरों सहित चार लोगों पर परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिसमें शिक्षिका की मौत हो जाने के बाद भी उसे रेफर करके कमला नर्सिंग होम में वेंटिलेटर पर रखकर परिजनों को डाक्टरों द्वारा भ्रमित किए जाने के आरोप भी लगाए थे दर्ज रिपोर्ट में सभी डाक्टरों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी सभी आरोपी डाक्टर खुलेआम घूम रहे है जिस पर आज पंजाबी सभा में आक्रोश देखने को मिला पंजाबी सभा का एक शिष्टमंडल मृतका चारु आहूजा के पिता मुकेश आहूजा के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से मिला और चारू हत्याकांड में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजे जाने की मांग की है। यहां तक पोस्टमार्टम होने के बाद भी अभी तक मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी परिजनों को नहीं दी गई जबकि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण होते ही रिपोर्ट पुलिस को मिल जाती है उसे भी दिलाए जाने की मांग की गई ।

पुलिस अधिक्षक से मुलाकात के दौरान पंजाबी सभा के लोगो ने उनसे मांग की सबसे पहले मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और नामजद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए इसके साथ ही बृजदीप नर्सिंग होम व कमला नर्सिंग दोनों अस्पतालों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए ताकि भविष्य में यह लोग किसी अन्य के साथ खिलवाड़ न कर सकें उन्होंने मांग की चारू का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा उसकी बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र को डाक्टरो से दिलवाये जाएं। अस्पतालों में प्रशिक्षित स्टाफ नहीं होता है, जिसके कारण लापरवाही के चलते लगातार अस्पतालों में मौतें हो रही हैं। अस्पतालों की जांच कराई जाये। पुलिस अधीक्षक ने महासभा की मांग पर तत्काल पीएम रिपोर्ट देने के सी ओ सिटी को आदेश दिए और पूरे प्रकरण की जांच एस पी सिटी को दी और आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जांच करवाकर और पुलिस विवेचना को बड़ी गंभीरता से कराकर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष लाजपतराय बत्रा, प्रेम नारंग, सुरेंद्र सेठी, संजय सेठी, महेंद्र चावला,रितेश सेठी, चंद्र प्रकाश गुलाटी, कृष्ण गोपाल बिन्नू, अंकुर गांधी, मनमोहन अरोरा, शुभम् अरोरा, पवन ग्रोवर, जितेन्द्र मेहता, जसवंत सिंह, संजीव सचदेवा, जगदीश गांधी, नंद किशोर खंडूजा, पुनीत मेंहदीरत्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *