
पीएम के मधुवनी आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी हुई तेज।
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा।जिले के सिमरी बख्तियारपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी के 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरूवार को भाजपा का महत्वपूर्ण बैठक सिमरी बख्तियारपुर नप मुख्यालय स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन के रानीबाग समदर्शी आवास पर आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम जिला प्रभारी अनिल ठाकुर उपस्थित रहे। इसदौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मधुवनी आगमन पर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।भाजपा प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम जिला प्रभारी अनिल ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के आगमन को बिहार का सबसे सुंदर और सफल कार्यक्रम बनाया जाएगा। पंचायत से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई। मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा
कार्यकर्ताओं ने तैयारी में जुट गए हैं। बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्ष व अन्य शामिल हुए।रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न समिती के गठन पर चर्चा हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और यह बिहार में एनडीए की जीत को और मजबूत बनाएगी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि पीएम मोदी के आयोजित कार्यक्रम में जिले से कार्यकर्ताओं का जत्था भारी संख्या में पहुंचेंगे। बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन हमारी प्रेरणा है। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। बैठक महामंत्री मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिद्धार्थ, भाजपा महिला नेत्री नीलम भगत, भाजपा नेता भाई भीएस, मंडल अध्यक्ष गुड्डू कुमार भगत, ललन कुमार जयसवाल, श्रीकृष्ण झा, सुमन देवी सहनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, विशुनदेव मुखिया, मंडल महामंत्री मुकेश यादव, आईटी सेल जिला संयोजक रौशन राज बादशाह, सुभाष चंद्र, निर्मल ठाकुर,अजय कुमार,अभिनाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

