हर्षवर्धन ने सीबीएसई की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
आजमगढ़। हर्षवर्धन चतुर्वेदी ने सीबीएसई आठवीं की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपना तथा परिजनों का नाम रोशन किया है। जनपद के बुढ़नपुर तहसील में पड़ने वाले पिपरी (कटिया) गांव निवासी हर्षवर्धन चतुर्वेदी पुत्र दिनेश चतुर्वेदी जनपद के सेंट जेवियर्स स्कूल कोयलसा में आठवीं के छात्र थे। उन्होंने आठवीं की वार्षिक परीक्षा में 98 -57% अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर परिजनों में हर्ष है। लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।हर्षवर्धन की माता श्रीमती नेहा चतुर्वेदी भाजपा जिला लालगंज महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व बाबा पंडित हरिशंकर चतुर्वेदी समाज सेवी है। हर्षवर्धन आई ए एस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उसने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता बाबा व शिक्षको को दिया। उसके मम्मी पापा काफी खुश हैं। कहा कि आगे चलकर हम सबका नाम रोशन करेगा।
