
नशे में धुत ससुर ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या बाद में खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान
मुजीब खान
शाहजहांपुर / जनपद थाना कांट क्षेत्र में बीती रात एक शराबी ससुर ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी सगी बहू की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी बाद स्वयं भी पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी जानकारी के अनुसार ससुर ने बहु को गांव में दावत में जाने से मना किया था किंतु फिर भी वह चली गई इस बात से नाराज ससुर ने पहले जमकर बबाल काटा उसके शराब पीकर उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और खुद गांव के बाहर जाकर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
घटना जनपद कांट थाना क्षेत्र में गांव हटीपुर कुरिया की है जहां के निवासी सर्वेश की 30 वर्षीय पत्नी सुमित्रा की उसके ससुर राजपाल ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वह बहू को गांव में जाने से रोकता था। बताते हैं कि मंगलवार की रात आरोपी ने शराब के नशे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली।
मृतका के पति ट्रक चलाने वाले सर्वेश ने सात साल पहले मध्यप्रदेश के सतना की रहने वाली सावित्री से विवाह किया था। सावित्री का दूसरा विवाह होने के चलते उसके साथ सात साल की बेटी रागिनी भी आई थी। सर्वेश ट्रक लेकर गया हुआ था। बताया गया है कि मंगलवार रात राजपाल शराब पीकर आया और उसने हंगामा किया था। बताते हैं कि उसके मना करने के बावजूद सावित्री गांव में दावत में चली गई थी। रात में राजपाल को लोगों ने समझाकर शांत कर दिया। आधी रात में किसी समय राजपाल ने कुल्हाड़ी से छह-सात वार कर सावित्री की हत्या कर दी। मृतका के कान, गर्दन और हाथ आदि पर कुल्हाड़ी से वार किए गए। सुबह सात साल की रागिनी जागी तो उसे मां बिस्तर पर नहीं मिली। उसने बाहर निकलकर देखा तो मकान में ही सावित्री का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मां का शव देख बेटी चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी की पत्नी भी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयाक जैन भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया। आज सुबह करीब 11 बजे उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हत्या की वजह क्या रही, इसका पता नहीं चल सका है।

