
निजामाबाद में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय पर डा तुलसी राम की दसवीं पुण्य तिथि मनाई गई
आजमगढ़ ।निजामाबाद स्थित साहित्य से दोस्ती भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर डा तुलसी राम की दसवीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्पांजलि करके उन्हें याद किया गया।इसका आयोजन भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ इसकफ ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील निजामाबाद बार के महामंत्री चंद्रेश राम और संचालन इसकफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सीपीआई आजमगढ़ जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने किया।
डॉ तुलसी राम के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के साथी कॉमरेड हरिमंदिर पाण्डेय ने तुलसी राम से जुड़े कई संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रचना मुर्दहिया और मणिकर्णिका में तब के दलित समाज के जीवन स्टार की जो व्याख्या की है।उसे हर किसी को पढ़ना चाहिए।कॉमरेड पाण्डेय ने आगे बताया कि डॉ तुलसी राम अभाव में रहकर भी आजमगढ़,बीएचयू और जेएनयू दिल्ली तक शिक्षा लेकर जेएनयू में ही प्रोफेसर बने।जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय विषयों का ज्ञाता होने का गौरव प्राप्त हुआ।वे इंटरनेशनल कम्युनिस्ट,बौद्ध दर्शन और आंबेडकरवाद की बेहतर समझ थी।
कलेक्टरेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने डॉ तुलसी राम को दलितों का महानायक बताते हुए कहा कि वे जिस तरह के जीवन को देखा और अनुभव किया उसका दर्द उनकी लेखनी में झलकता है।
कांग्रेस पार्टी के नेता नदीम खान ने डॉ तुलसी राम की पुण्यतिथि और फैज अहमद फैज की जयंती के अवसर पर दोनों विद्वानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।























