
खुरासो में धूम धाम के साथ मनाई गई संत शिरोमणि की जयंती, मेले जैसा रहा दृश्य
आजमगढ़ । खुरासो में सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम खुरासों में भव्य मेला का आयोजन किया गया।
जनपद के फूलपुर तहसील में पड़ने वाले ग्राम खुरासों में रविदास मंदिर की स्थापना लगभग 60 वर्ष पहले स्वर्गीय सहदेव जी महाराज, स्वर्गीय बरखू राम पूर्व पोस्ट मास्टर एवं पूर्व प्रधान खुरासों, स्वर्गीय वंशराज, स्वर्गीय मुन्नर मास्टर मानपुर,महन्त सौदागर जी महराज एवं जगदेव के करकमलों द्वारा की गई थी। तभी से संत गुरु रविदास की जयंती मनाई जाती है। ग्राम तिवरिया कला, तिवरिया खुर्द,सतुवहिया, मानपुर और खुरासों से संत शिरोमणि गुरु रवविदास की गांजे बाजें के साथ झांकी निकाली गईं । जुलूस के शक्ल में लोग जयकारों के साथ डीजे की ध्वनि पर नाचते गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए रविदास मंदिर परिसर में पहुंचे । भीड़ जयंती समारोह में तब्दील हो गई। लोगों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ढोंग पाखंड आडम्बर जात पात छुआ- छूत के प्रबल विरोध थें। वे समता मूलक समाज के पक्षधर थे। उन्होंने समता स्वतंत्रता आपसी प्रेम भाईचारा चारा कायम करने का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी प्रासंगिक हैं। चारों तरफ़ मेले जैसा दृश्य था। बच्चों ने चाऊमीन छोला गोलगप्पे जलेवी आदि का लुत्फत उठाया।
जयंती समारोह में जिला पंचायत सदस्य पारस नाथ यादव , डाक्टर राज बहादुर वर्मा, संजय मास्टर, फूलचंद मास्टर, डाक्टर विक्रम, चन्द्र भुवन, डाक्टर राजपत,सुवाषचंद, शारंग धारी यादव दिनेश कुमार आदि ने रविदास के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारे का सन्देश दिया।
सुरक्षा की दृष्टि कोण से पुलिस प्रशासन मुस्तैदी रहा।मेले में हर तरह की दुकानें सजी हुई थीं। बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे बड़े अनेक झूले लगे थे।इस मौके पर विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया।मेले में रविदास मंदिर समिति,भीम सेना समिति के कार्यकर्ता नवयुवकों ने शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।























