
महाकुम्भ हादसे पर जमात ए इस्लामी हिंद ने जताया दुख कहा मरने वालो के परिवार के दुख में बराबर के शरीक
योगी सरकार से की मांग व्यवस्थाएं सुधारने की जरूरत हर श्रद्धालु को मिले वीआईपी सुविधा
मुजीब खान
प्रयागराज / महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालो पर मुस्लिम संगठन जमात ए इस्लामी हिंद ने भी बयान जारी करते हुए घटना को दुखद बताते हुए कहा कि हम सभी मरने वालो के दुखों में बराबर के शरीक है यह हादसा बेहद ही अफसोसनाक है इस हादसे से योगी सरकार को सबक लेते हुए मेले की व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने की जरूरत है सरकार के लिए सभी श्रद्धालु वीआईपी है इस लिए सभी को वीआईपी सुविधाएं देने की जरूरत है इस लिए केंद्र और यूपी की सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कुंभ में व्यवस्थाओं की कमियों को तुरंत दूर करना चाहिए।
जमात-ए-इस्लामी हिंद ने कहा कि आम तीर्थयात्रियों को वीआईपी के समान सुरक्षा की जरूरत है। दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। मुस्लिम संगठन ने कहा कि हम उन लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को शक्ति मिले ऐसी दुआ करते हैं।
जमात ए इस्लामी हिंद के वाइस प्रेसिडेंट सलीम इंजीनियर की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि घटना एक बार फिर इस बात को दर्शाती है कि इस तरह की विशाल भीड़ में सावधानीपूर्वक योजना और भीड़ को कंट्रोल करने की तत्काल जरूरत है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही प्राथमिकता होनी चाहिए वहीं वीआईपी के लिए पहुंच कर उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने के बजाय उसे नजर अंदाज करना चाहिए।“केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपनी व्यवस्थाओं में कमियों को तुरंत दूर करना चाहिए. आम तीर्थयात्रियों को वीआईपी और विशेष अतिथियों के समान देखभाल और सुरक्षा की जरूरत है. जमात-ए-इस्लामी अधिकारियों से भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए सुधारात्मक उपाय करने का आग्रह करता है।
























