
बदायूं जिले के ब्लॉक म्याऊं में सचिव ने दो ग्राम प्रधानों संग मिलकर किया विकास निधि के लाखों रुपयों का गबन , एफआईआर दर्ज
पंचायत राज अधिकारी ने सचिव व ग्राम प्रधानों पर दर्ज कराई एफआईआर
बदायूं / जनपद में एक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपनी अलग अलग दो न्याय पंचायतो में प्रधानो से मिली भगत करके बिना बाउचर के लाखों रुपयों की रकम गबन करके बंदरबाट कर लिया बिना बाउचर के निकाली गई रकम का कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया जिसकी जांच स्वय जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा की गई तो सब कुछ खुलकर सामने आ गया जिस पर ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्राम प्रधानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है
ग्राम विकास अधिकारी ने एक ग्राम पंचायत 7 लाख 75 हजार 902 रुपए व दूसरी न्याय पंचायत से 6 लाख 74 हजार 927 निकाल कर गबन कर लिए इसका खुलासा जिला पंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण के दौरान की गई जांच में हुआ है जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा गबन करने वाले ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध सरकारी धन के गबन किए जाने का मुकदमा जनपद के थाना उसावां में दर्ज कराया है ।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गौतरा पटटी मुकुट हल्ली एवं गौतरा पटटी नरपत रमसी में ग्राम विकास अधिकारी सूरजभान कश्यप द्वारा उक्त दोनों ग्राम पंचायत को प्राप्त शासकीय धनराशि/अनुदान को नियम विरुद्ध गवन किया गया है जिसमे जिला पंचायत राज अधिकारी बदायूँ के द्वारा ग्राम पंचायत गौतरा पटटी मुकुट हल्ली का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय पंचायत भवन में विद्युत की व्यवस्था नहीं थी और न ही इनवर्टर और कंप्यूटर था इससे स्पष्ट है कि ग्राम पंचायत में कराये जा रहे है विकास कार्यों का भुगतान पंचायत भवन से नहीं किया जाता है जबकि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा आदेश दिए गए है। कि ग्राम पंचायत में कराये जाने वाले समस्त कार्यों का भुगतान पंचायत भवन में लगे कम्प्यूटर से पंचायत सहायक के माध्यम से कराया जाये परन्तु सूरजभान कश्यप सचिव/ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उक्त शासनादेश का पालन न करते हुये ग्राम पंचायत में कराए जा रहे कार्य का भुगतान अन्यत्र स्थान से किया जा रहा है। एव भुगतान करते समय बिल वाउचर स्कैन करके प्रयोग नहीं किया जा रहा है उक्त ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में राज्य वित्त आयोग से 4 लाख 48 हजार 830 एवं 15 वा वित्त आयोग से 3 लाख 27 हजार 022. कुल 7 लाख 75 हजार 902 बिना बाउचर बिना ग्राम में कम्प्यूटर की सहायता से अन्य स्थल से किया गया है स्पष्ट है कि उक्त धनराशि का सूरजभान कश्यप सचिव/ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गबन किया गया है। गौतरा पटटी मुकुट हल्ली में पंचायत भवन के सामने सामुदायिक शौचालय का भवन जर्जर एवं बिना पानी की व्यवस्था के पाया गया जबकि सामुदायिक शौचालय पर कार्यरत केयर टेकर का भुगतान किया जा रहा है इस प्रकार ग्राम पंचायत सचिव सूरजभान कश्यप द्वारा ग्राम प्रधान मुकेश कुमार पुत्र मुंशीलाल की सहायता से अंकन 7 लाख 75 हजार 902 का नियम विरुद्ध बिना वाउचर के आहरण कर गबन किया गया है।
इस प्रकार ग्राम पंचायत सचिव सूरजमान कश्यप द्वारा ग्राम प्रधान ममता पत्री सूरजपाल की सहायता से 67 लाख 49 हजार 27 का नियम विरुद्ध बिना वाउचर के आहरण कर अपहरण किया गया है। सूरजभान कश्यप पुत्र हरीशचन्द कश्यप (निवासी 7/2003 पन्तनगर जनपद उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड) ग्राम विकास अधिकारी विकास बण्ड म्याऊँ तैनाती ग्राम पंचायत गौतरा पटटी मुकुट हल्ली ग्राम प्रधान मुकेश कुमार पुत्र मुसीलाल एव गौतरा पटटी नरपत रमसी ग्राम प्रधान ममता पत्नी सूरजपाल द्वारा उक्त गबन एवं नियम विरुद्ध कार्य करने में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
























