
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने निजामाबाद स्थित ब्लैक पाटरी उद्योग को देखा, शिल्पकारों से की बात चीत
आजमगढ़ । हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने निजामाबाद कस्बे में स्थित कामन फेसेलटी सेंटर में निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पाटरी उद्योग को देखा। और शिल्पकारों से बातचीत कर जानकारी हासिल की।
रविवार को प्रयागराज लगभग 11 बजे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण देवगल पत्नी के जनपद के निजामाबाद कस्बा स्थित सीएफसी भवन पहुंचे। न्यायमूर्ति अरुण देवगल निज़ामाबाद कस्बा स्थित कामन फेसेलटी सेंटर में ब्लैक पाटरी उद्योग को देखा। न्यायमूर्ति ने शिल्प कारों से बातचीत की। और ब्लैक पॉटरी के बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने ने लाइव डेमो को भी देखा। न्यायमूर्ति ने शिल्पकारों से मिट्टी से बर्तन बनाते हुए देखा। उन्होंने निजामाबाद के विश्व विख्यात मिट्टी के बर्तन बनाने के हस्तशिल्प को देखा।
नेशनल अवार्ड पाने वाले हस्तशिल्पी सोहित प्रजापति व बैजनाथ प्रजापति ने बताया कि निजामाबाद की हस्तशिल्प ब्लैक पॉटरी सालाना कारोबार बढ़ रहा है। पूर्वांचल के अन्य जनपदों से भी अन्य सामान निर्यात किये जा रहे हैं। यह क्षेत्र जीआई हब के रूप में पहचान बना रहा है। निजामाबाद के इस सीएफसी भवन में अन्य अधिकारियों ने भी शिल्पियों का डेमो देखा और सराहना की । चीनी मिट्टी के बर्तन के लिए निजामाबाद पूरी दुनिया में जाना जाता है।निजामाबाद कस्बे में सुरक्षा की दृष्टि कोण से काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहीं।
इस अवसर पर तहसीलदार निजामाबाद केशव प्रसाद, थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह, संजय यादव और काफ़ी संख्या में शिल्प कार लोग मौजूद रहे है।























