भदोही।”सड़क नहीं तो वोट नहीं” – बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

“सड़क नहीं तो वोट नहीं” – बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सनाथपट्टी-महदेपुर मार्ग पर जलजमाव और गड्ढों से जनता परेशान

शरद बिंद/भदोही 

जनपद के सुरियावां क्षेत्र के ग्राम सनाथपट्टी-महदेपुर के ग्रामीण मंगलवार को सड़क की बदहाली के खिलाफ सड़क पर उतर आए। हाथों में तख्तियां लेकर ग्रामीणों ने प्रतिनिधि और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना है कि

 सनाथपट्टी-महदेपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बरसात में पानी भर जाता है और नाली न होने से कीचड़ जमा रहता है। इसी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।कई बार आईजीआरएस शिकायत भी किया गया था

प्रदर्शनकारियों के हाथों में लगे पोस्टर पर लिखा था –

`”सड़क बनाओ, वादा निभाओ”`,

`”सड़क नहीं तो वोट नहीं”`,

`”महदेपुर-सनाथपट्टी की यही पुकार, अच्छी सड़क है हमारा अधिकार”`,

`”अब नहीं सहेंगे अत्याचार, सड़क बनाओ तत्काल”`

ग्रामीणों ने कहा कि यहां के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य ,विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद तक कोई इस सड़क पर ध्यान नहीं दे रहा है केवल लोग वोट लेने के लिए आते हैं और वादा करके भूल जाते हैं यहां तक की भदोही के विधायक ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन सड़क निर्माण नहीं कर पाए इसी को लेकर के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन किया गया है

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा समाजसेवी *दिनेश यादव “दादा”* ने किया। उनके साथ कृष्णा यादव, विश्वनाथ यादव, प्रदीप यादव, गणेश सरोज, मनोज यादव,धर्मराज यादव, मोहित सरोज, रंजीत पाल, छोटेलाल, पंधारी, भानु प्रसाद, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *