आजाद अधिकार सेना ने तीन नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने हमारा अभियान घर-घर संविधान के तहत आजाद अधिकार सेना ने आजमगढ़ जनपद में संगठन का विस्तार किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर एवं राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर के निर्देशानुसार जिले में तीन प्रमुख जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, जनपद में प्रतीक राय को जिला उपाध्यक्ष, नन्दसेन सिंह को जिला प्रभारी और प्रशांत सिंह को नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा, लगन और परिश्रम के साथ पार्टी के मूल उद्देश्यों—अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष—के लिए कार्य करेंगे और आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
मनोनयन की घोषणा के बाद आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान डंपी तिवारी, बरखु पासवान, संतोष मौर्य आदि रहे।
























