आजमगढ़।पुरानी पेंशन बंद करना सरकार का बड़ा पाप : शैलेश राय

पुरानी पेंशन बंद करना सरकार का बड़ा पाप : शैलेश राय

31 सूत्रीय मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर ठकुराई गुट का जोरदार प्रदर्शन

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। शिक्षकों ने अपनी 21 सूत्रीय प्रांतीय और 10 सूत्रीय जनपदीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। धरना-प्रदर्शन के अंत में मंच पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षकों का ज्ञापन स्वीकार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी तथा संचालन जिला मंत्री भूपेश कुमार सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने कहा कि सरकार को शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। सरकार के ढीले रवैये के कारण प्रबंधकों द्वारा शिक्षकों के शोषण की प्रवृत्ति फिर से पनप रही है। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को तुरंत बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि इसे बंद करना एक बड़ा पाप था। इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़ जिले के संस्कृत विद्यालयों के रुके हुए वेतन को तत्काल जारी करने की मांग की। जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी और जिला मंत्री भूपेश कुमार सिंह ने स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि एनपीएस से जीपीएफ में आए कई शिक्षकों के ट्रांसफर प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। इसके अलावा चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान की फाइलें दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। दोनों नेताओं ने सत्यपाल सिंह को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए उनके नेतृत्व में एकजुट रहने का आह्वान किया। शिक्षा का बाजारीकरण और सेवा सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए

मंडलाध्यक्ष बालकेश दुबे और मंडल मंत्री ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की तमाम मांगें लंबित हैं। शिक्षा का लगातार निजीकरण और बाजारीकरण किया जा रहा है। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से जुड़ी धाराओं को हटा दिया गया है, जिस पर सरकार को तुरंत पुनर्विचार करना चाहिए।

श्रद्धांजलि और उपस्थिति

धरने के समापन पर पूर्व विधायक स्वर्गीय आलमबदी और प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षक नेता स्वर्गीय वेदपाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शैलेश राय, साकेत चतुर्वेदी, भूपेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, बालकेश दुबे, जफर, शेषनाथ पांडेय, शेषनाथ मिश्रा, रामजनम, दुर्गेश राय, धर्मराज, ओमप्रकाश यादव, आयुष राय, प्रतीक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. देवी प्रसाद, आनंद राय और विनोद पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *