बदायूँ।आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान: 14 जुलाई को कछला व अटैना घाट के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान: 14 जुलाई को कछला व अटैना घाट के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

बदायूँ। आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व के अवसर पर 14 जुलाई 2026 को कछला गंगा घाट एवं अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला पुलिस ने सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात 8:00 बजे से 14 जुलाई 2026 की रात 8:00 बजे तक हल्के, मध्यम एवं भारी वाहनों के आवागमन पर निर्धारित मार्गों के अनुसार डायवर्जन रहेगा।

प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था

बदायूँ से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा एवं राजस्थान जाने वाले ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं कारें उझानी बाईपास–मुजरिया–सहसवान–जरीफनगर–गुन्नौर–बबराला–अलीगढ़ मार्ग से होकर जाएंगी।

बदायूँ से कासगंज, एटा एवं आगरा जाने वाले वाहन नौशेरा तिराहा–कादरचौक–गंजडुंडवारा मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

मुजरिया चौराहे से कछला होकर कासगंज की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सहसवान-कछला मार्ग से भी कछला होकर कासगंज जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं होगी।

इन स्थानों पर रहेगा डायवर्जन

नौशेरा तिराहा (थाना सिविल लाइन/यातायात पुलिस)

राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा (थाना सिविल लाइन/यातायात पुलिस)

उझानी बड़ा बाईपास (थाना उझानी/यातायात पुलिस)

मुजरिया चौराहा (थाना मुजरिया)

कछला रोड, सहसवान (थाना सहसवान)

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन व्यवस्था गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस द्वारा निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा सहयोग बनाए रखें, ताकि गंगा स्नान पर्व सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *