सहरसा (बिहार)।संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की आशंका; पति व भैसूर से पूछताछ

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की आशंका; पति व भैसूर से पूछताछ

राकेश कुमार यादव,सहरसा (बिहार) 

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर चिड़ैया थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार को एक विवाहिता की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतिका के पति मोनू चौधरी और भैसूर फंटूस चौधरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतिका के मेयके वाले के अनुसार विवाहिता के भैसूर व गौतनी से घर में आपसी विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात मृतिका के पति मोनू चौधरी प्रदेश से लौटा था। शनिवार को मृतिका के ससुराल वाले ने विवाहिता को फासी लगा कर हत्या कर दिया है। वही

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *