सहरसा (बिहार)।चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दो फूस घर जलकर राख

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दो फूस घर जलकर राख

कपड़ा, अनाज समेत हजारों की संपत्ति का नुकसान

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के खोजराहा गांव में सोमवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो फूस के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में कपड़ा, अनाज समेत हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार हरेवा पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित खोजराहा गांव में अचानक फूस के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अगलगी की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों घरों में रखा कपड़ा, अनाज और अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री जलकर राख हो चुकी थी।

इस अगलगी की घटना में गांव निवासी पलट यादव और सतिश यादव का फूस का घर पूरी तरह जल गया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *