Sunday, February 15

भदोही।अपर आयुक्त को पितृ शोक: सेवानिवृत्त वायुसेना वारंट ऑफिसर भोलानाथ बिंद का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

अपर आयुक्त को पितृ शोक: सेवानिवृत्त वायुसेना वारंट ऑफिसर भोलानाथ बिंद का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भदोही। जनपद के ब्लॉक के गंगापुर गांव में जन्मे सेवानिवृत्त भारतीय वायुसेना के वारंट ऑफिसर भोलानाथ बिंद (75 वर्ष) का गुरुवार को सुबह प्रयागराज के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से अपर आयुक्त अंबरीश कुमार बिंद सहित पूरा परिवार शोकाकुल है। वायुसेना ने उनके योगदान को सम्मानित करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया, जिसमें तिरंगे में लिपटा शव, पूर्ण सैनिक सम्मान और सेल्यूट शामिल रहा।

भोलानाथ बिंद ने भारतीय वायुसेना में लंबे समय तक वारंट ऑफिसर के पद पर उत्कृष्ट सेवा दी। सेवानिवृत्त होने के बाद वे गंगापुर गांव में ही परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे थे। कल अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही वायुसेना के अधिकारियों ने तत्काल व्यवस्था की और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं।

परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अंबरीस कुमार बिंद वर्तमान में अपर आयुक्त ,(मेरठ मंडल) पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटा बेटा दिग्विजय बिंद उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। भोलानाथ जी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। गांववासी उन्हें एक सजग, अनुशासित और समर्पित व्यक्ति के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने वायुसेना की सेवा में राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

मौत की खबर फैलते ही गंगापुर गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग शव यात्रा में शामिल हो गए। अंतिम संस्कार स्थल पर वायुसेना के जवानो ने तिरंगे में लिपटे शव को सलामी दी, जबकि स्थानीय प्रशासन ने भी पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया। भदोही जिला प्रशासन ने शोक संदेश जारी कर कहा कि भोलानाथ जी जैसे वीर सपूतों का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके निधन पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

भोलानाथ बिंद का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक था। गंगापुर जैसे छोटे गांव से निकलकर वायुसेना के उच्च पद तक पहुंचना उनके कठोर परिश्रम का प्रमाण है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहे। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे भदोही जिले के लिए दुखद है। स्थानीय विधायक जाहिद बेग ने सदन में विशेष श्रद्धांजलि देने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *