
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के गोरदह पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय गोरदह पुनर्वास में प्रधानाध्यापक देवनारायण प्रसाद यादव की सेवा निवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक सुजीत कुमार भारती ने की, जबकि संचालन मो. औरंगजेब ने किया। इसी अवसर पर शिक्षक राज कुमार और राकेश कुमार के स्थानांतरित होने पर विद्यालय परिवार ने विदाई दी। विदाई समारोह में क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक देवनारायण प्रसाद यादव की विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया।
आसपास के विद्यालयों के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें माला पहनाकर पाग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षण उनके लिए बेहद भावुक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों व विद्यालय परिवार का प्यार, सहयोग और सम्मान जीवन भर याद रहेगा। उन्होंने छात्रों को मेहनत, पढ़ाई और अनुशासन के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने की शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
उनकी सेवानिवृत्ति से शिक्षा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है, लेकिन उनसे अपेक्षा है कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी बच्चों को मार्गदर्शन देते रहेंगे।इस अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार, श्याम प्रसाद गुप्ता, चंदेश्वरी पासवान, मो. वजहुल अंसारी, ब्रहमदेव चौधरी, कन्या उच्च विद्यालय सलखुआ के सेवानिवृत्त लिपिक विरेन्द्र कुमार, गोविंद गोपाल, रितेश कुमार, गजेन्द्र यादव समेत अन्य मौजूद थे।
























