Sunday, February 15

बिहार (सहरसा)।आन-बान-शान के साथ फहराया तिरंगा, स्कूलों में गूंजे देशभक्ति के गीत।

आन-बान-शान के साथ फहराया तिरंगा, स्कूलों में गूंजे देशभक्ति के गीत।

राकेश कुमार, बिहार सहरसा।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और तिरंगे को सलामी दी गई।

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सरिता संगम, बीआरसी कार्यालय में बीडीओ सह प्रभारी बीईओ विरेंद्र कुमार, जी-रामजी कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी मो. समसु जोहा, चिड़ैया थाना में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी, चिड़ैया संकुल के मध्य विद्यालय रैठी व कबीरा में संकुल समन्वयक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम, उर्दू मध्य विद्यालय पुरैनी सह उच्च माध्यमिक विद्यालय मोबारकपुर में प्रधानाध्यापक मो. महबूब आलम, उटेसरा पंचायत कार्यालय में मुखिया अनिल कुमार उर्फ अनिल महंत, मध्य विद्यालय भिरखी में प्रधानाध्यापक राजेश रंजन, कोसी उच्च विद्यालय कबीरा धाप में प्राचार्य लालकांत राय, मध्य विद्यालय कामाथान में प्रधानाध्यापक मिथिलेश पासवान, मध्य विद्यालय बनकट्टी में प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, मध्य विद्यालय गोरदह में प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार, सलखुआ बाजार स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में प्राचार्य नितीश कुमार सहित अन्य संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया।

स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम……

सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल परिसरों में देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर चिड़ैया संकुल में संकुल समन्वयक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मध्य विद्यालय रैठी में प्रधानाध्यापक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, परेड, लोकनृत्य व आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों से आपसी भेदभाव मिटाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

वहीं उर्दू मध्य विद्यालय पुरैनी सह उच्च माध्यमिक विद्यालय मोबारकपुर में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर शिव कुमार, मोहम्मद महबूब आलम, तनवीर अशरफ, मोहम्मद मुदस्सिर, भूपेंद्र कुमार, मोहम्मद शहजादा आलम, मो. उमर अली, नितेश नंदन, मो. मुनीश, आरती कुमारी, नूर आयशा, हंजला, मो. फारुकी, अर्पणा कुमारी, बिंदेश्वरी वर्मा, विकास कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *