
सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों का संगीत उत्सव चहेता
संजीव सिंह बलिया।रसड़ा। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में गणतंत्र दिवस एवं अलंकरण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक नृत्य, गीत और बच्चों के संगीत उत्सव प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति अपने अटूट प्रेम व सम्मान का भाव प्रकट किया। संगीत उत्सव ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य संजीव सिंह चौहान ने उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की थीम ‘कर्तव्य और जिम्मेदारी’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान का सम्मान केवल शब्दों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन के आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्राचार्य जी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की कि विद्यालय में शीघ्र ही एआई आधारित स्मार्ट बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इससे डिजिटल लर्निंग को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाया जा सकेगा, जो विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त करेगा।

