Sunday, February 15

सहरसा (बिहार)।साप्ताहिक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

साप्ताहिक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

जिला पदाधिकारी सहरसा के निर्देशानुसार सहरसा जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में साप्ताहिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना एवं उनकी शैक्षणिक क्षमता का विकास करना है।

इसी कड़ी में सहरसा जिले के महिषी प्रखंड संसाधन केंद्र महिषी स्तर पर आयोजित साप्ताहिक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षाएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होती हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने शिक्षकों से भी बच्चों को निरंतर मार्गदर्शन देने का आह्वान किया।

मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *