Sunday, February 15

सहरसा(बिहार) ।सरस्वती पूजा को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

राकेश कुमार यादव, सहरसा(बिहार) 

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सहरसा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने किया।

फ्लैग मार्च में सदर एसडीओ श्रेयांस तिवारी, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, डीएसपी ओमप्रकाश, यातायात डीएसपी ओमप्रकाश तथा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।

इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद कर सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं एसपी हिमांशु ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा अवधि के दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *