Sunday, February 15

सहरसा(बिहार)।सीएचसी महिषी का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

सीएचसी महिषी का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

राकेश कुमार यादव, सहरसा(बिहार) 

गुरुवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महिषी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों से मुलाकात की। बातचीत के क्रम में उन्होंने मरीजों से मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि प्रत्येक आगंतुक मरीज को सेवाभाव के साथ समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी, संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *