Sunday, February 15

सहरसा(बिहार) ।शैक्षणिक व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

शैक्षणिक व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

राकेश कुमार यादव।सहरसा(बिहार) 

गुरुवार को सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र स्थित श्री उग्रतारा मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

इस क्रम में जिलाधिकारी वर्ग कक्ष में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों से पढ़ाई, पाठ्यक्रम और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, कक्षाओं की स्थिति एवं शिक्षण सामग्री की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *