
शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब फाइनल खेलने वाली बनी दूसरी टीम।
भदोही । राजनारायण यादव सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़के मैदान पर मोढ़ चैंपियनशिप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोलहवे दिन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले मे शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य तनेजा 99 रन और अंकित यादव के 24 रनों के बदौलत 171 रन बनाया।
खैरा मिर्जापुर के गेंदबाज अनूप उजाला 2 और अंकेश कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मिर्जापुर के बल्लेबाज पर्याप्त रन बनाने में असफल रहे और 110 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। मिर्जापुर के बल्लेबाज अनूप उजाला 20 रन और प्रकाश ने 19 रनों का योगदान दिया।
शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज लक्ष्य तनेजा 3 मयंक दुबे 2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य तनेजा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
कल वाराणसी और प्रयागराज के बीच लड़कियों का एक प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा और 18 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।टूर्नामेंट मे मौजूद ऋषि सिंह प्रभात सिंह,दिनेश यादव,महेश मिश्रा, राजन सिंह , राजू दूबे, रत्नेश तिवारी, बाढू सिंह, डी के यादव, प्रेम यादव, जीतेन्द्र बिन्द, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे। दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया।
























