Sunday, February 15

आजमगढ़।शिब्ली कॉलेज में खुला इग्नू का अध्ययन केंद्र, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

शिब्ली कॉलेज में खुला इग्नू का अध्ययन केंद्र, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

आजमगढ़।शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज, आजमगढ़ में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का नया अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है। इस अध्ययन केंद्र को इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा औपचारिक मान्यता प्रदान की गई है।

इस केंद्र का Study Centre Code – 48065 निर्धारित किया गया है।

नवस्थापित इग्नू अध्ययन केंद्र पर B.A (सभी विषय) एवं स्नातकोत्तर स्तर के सोशियोलॉजी,हिंदी ,उर्दू , इकोनॉमिक्स ,एजुकेशन , बीकॉम , एमकाम, विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश हेतु आवेदन लिंक:

https://ignouadmission.samarth.edu.in/

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस अध्ययन केंद्र की स्थापना से आजमगढ़ एवं आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और वे दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को साकार कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *