जिलाधिकारी ने तहबरपुर में किया फीता काट कर रोजगार मेले का उद्घाटन
आजमगढ़ । जनपद के तहबरपुर में खण्ड विकास अधिकारी (आई ए एस) सिद्धार्थ सिंह की पहल पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के स्वरोजगार हेतु पिंक प्रेरणा स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया । जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया ।
ब्लॉक परिसर वाउंड्री के बाहर सामने जमीन पर कुछ लोगों ने काफी समय से अतिक्रमण किया था । अतिक्रमण को खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह (आई ए एस) ने राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की मदद से खाली करा दिया। जिलाधिकारी द्वारा उसी खाली पड़ी भूमि पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर ठेले पर दूकान की लगाने की अनुमति दी गयी। स्वरोजगार मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया।
पिंक प्रेरणा स्वरोजगार मेले में स्टील से सुसज्जित कुल 11 ठेले का स्टाल लगाया गया था। जिलाधिकारी ने महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया।
खण्ड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज समूह की दीदियों को स्वरोजगार हेतु परिसर के सामने जगह देकर उनको जीविकोपार्जन में सहयोग देना मेरे जीवन की सुखद अनुभूति है । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रत्येक इंस्टाल पर जाकर दीदियों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री का स्वाद चखा व उनसे संवाद किया ।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर , उप जिलाधिकारी निजामाबाद अयान जैन, डीसी एन आर एल एम आराधना त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अजीत यादव , सहायक विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद राय, सुभाष चंद्र यादव, आसिफ खान, अतुल सत्संगी, भारत शुभम साहू, ब्लॉक मिशन प्रबंधक शिवलाल यादव , ,अभिलाषा यादव , बड़े बाबू विनोद यादव ,राजेश यादव ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी समूह की महिलाएं व समूह सखियां मौजूद रहीं ।
























