भदोही ।राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा।

राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा।

02 नवंबर को ज्ञानपुर पहुंचेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सुबह सात बजे तक ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश।

शरद बिंद/ भदोही 

ज्ञानपुर (भदोही)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दो नवंबर को प्रस्तावित भदोही दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। रविवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित सभागार में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर दो नवंबर को सुबह सात बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंचने का निर्देश दिया। हेलीपैड, काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर सहित कार्यक्रम से जुड़े सभी स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। सुरक्षा के मद्देनजर एंटी सबोटाज चेकिंग के साथ डीएफएमडी और एचएचएमडी उपकरणों के माध्यम से सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य विभागों के सुरक्षाकर्मियों को सफारी सूट अथवा उचित फॉर्मल सिविल ड्रेस में रहने की हिदायत दी गई। ड्यूटी के दौरान टी-शर्ट, जींस और चप्पल-सैंडल पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पूरे ड्यूटी क्षेत्र में वायरलेस संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा एलआईयू टीम को राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा।सक्रिय रहने को कहा। स्पष्ट किया गया कि राज्यपाल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *