बदायूँ ।विदेश कुमार शर्मा ने ग्रहण किया उसावां थाने का कार्यभार

 विदेश कुमार शर्मा ने ग्रहण किया उसावां थाने का कार्यभार

मीडिया से बोले कानून व्यवस्था बेहतर बनाना प्राथमिकता अपराधियों और अपराध पर रहेगी पैनी नज़र 

सत्य रथ।बदायूं

जनशिकायत निस्तारण मामले में ढील पर सख्ती बरतते हुए प्रदेश के महानिदेशक द्वारा प्रदेश के दस थाना प्रभारियों पर सस्पेंशन की कार्यवाही की गई जिसमें एक बदायूं जनपद के थाना उसावां प्रभारी राजेंद्र सिंह भी थे राजेंद्र सिंह के संस्पेंड होने के बाद जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तेज तर्रार थाना प्रभारी के रूप में उसावां थाने की कमान सौंपी जिस पर विदेश कुमार शर्मा ने विधिवत रूप से प्रभार ग्रहण किया ।

 विदेश कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर से बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है इसके साथ क्षेत्र में घट रहे अपराधों और पनप रहे अपराधियों पर उनकी पैनी नजर रहेगी उन्होंने कहा कि इसके साथ सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन भी वरीयता के साथ करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है । वहीं उन्होंने कहा कि  हमारा प्रयास रहेगा कि जनशिकायत निस्तारण के साथ जनपद में उनका थाना प्रथम स्थान प्राप्त करे।

प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी तथा अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आमजन से बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास का माहौल मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *