Monday, February 16

आजमगढ़।ट्रेलर ट्रक की चपेट में आकर बुलेट सवार युवक की मौत दो घायल

ट्रेलर ट्रक की चपेट में आकर बुलेट सवार युवक की मौत दो घायल

 आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्रके खजूरी चौक पर बुलेट पर सवार तीन लोग थाना क्षेत्र के झगड पाकड के रहने वाले बुलेट चालक दुष्यंत पुत्र ईश्वर देव भारती उम्र 29 वर्ष की ट्रेलर ट्रक की चपेट में आकर रात 8:00 मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठे इसी गांव केबदरी राजभर पुत्र रामबली उम्र 53 साल, और विनोद निषाद पुत्र राम शब्द 40 वर्ष निवासी पीठापुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया गया और मृतक की लाश का पंचनामा बनाकर रात में ही पीएम के लिए जिले पर पोस्टमार्टम हाउसभेज दिया गया

जानकारी के अनुसार तीनों लोग मकान निर्माण के कारीगर हैं और वर्तमान में आजमगढ़ के जुनैद गंज में ठेकेदारी के तहत मकान निर्माण का काम कर रहे थे रोज सुबह यह लोग जाते थे शाम को वापस चले आते थे बीते रविवार को तीनों लोग बुलेट बाइक से घर के लिए वापस आ रहे थे मेहियापार रोड की तरफ से जैसे ही अपने गांव से एक किलोमीटर पहले खजूरी चौक पर पहुंचे थे की अतरौलिया की तरफ से तेज गति से आ रही टेलर वाहन की चपेट में आ गए और इतनी जबरदस्त टक्कर हुई की बाइक सहित तीनों लोग 15 मीटर दूर जाकर गिरे और ट्रेलर अपनी गति से अहरौला की तरफ निकल गई और मौके पर ही दुष्यंत की मौत हो गई और साथ में बैठे विनोद निषाद और बदरी राजभर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल बदरी राजभर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया वही विनोद निषाद को अतरौलिया चिकित्सालय रेफरकिया गया दोनों की हालत ठीक है मृतक दुष्यंत पांच भाई थे जिसमें एक भाई की मौत पहले हो चुकी है और चार भाइयों में यह छोटा था मकान निर्माण में ठेकेदारों के साथ सेटरिंग का काम करता था इसका एक चार साल का बच्चा है और इसकी पत्नी रोली को बच्चे की डिलीवरी है खबर की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया रात हो जाने के कारण पत्नी घर पर इंतजार कर रही थी और फोन पर बात भी की थी लेकिन पत्नी का इंतजार ही रह गया और दुष्यंत आजमगढ़ से चलकर घर से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर मौत के काल में समा गया मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच किया गांव के लोग भी घटनास्थल पर दौड़ पड़े थाना अध्यक्ष अहरौला अमित मिश्रा अपने लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए रात में ही दुष्यंत के पिता ईश्वर देव के तहरीर पर लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया पत्नी का करूंण कंदन देखकर हर कोई शिहर जा रहा था ऐसी घटना की जो बच्चा पेट में और जब जन्म ले तो पता चले उसके पिता का ही पता नहीं पत्नी रो-रो कर बार-बार बेहोश हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *