Monday, February 16

सिंगरामऊ/ जौनपुर।राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति की शपथ

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति की शपथ

सिंगरामऊ/ जौनपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर सोमवार को राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ के परिसर में सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति संबंधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी के एएनओ मेजर (डॉ.) सत्य प्रकाश सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, जागरूकता और जिम्मेदारी को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण लापरवाही है, इसलिए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। साथ ही उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर बीएड/एमएड शिक्षा संकाय के विद्यार्थी, एनसीसी व एनएसएस के कैडेट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा, प्रो. इंदु प्रकाश सिंह, प्रो. जय कुमार मिश्रा, डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग सिंह सहित सभी प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय प्रशासन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *