Monday, February 16

देवरिया।क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन देवरिया इकाई के तत्वाधान में एक जनसभा का आयोजन।

क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन देवरिया इकाई के तत्वाधान में एक जनसभा का आयोजन।

 देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर धरना स्थल पर काकोरी के शहीदों की याद में की गयी श्रद्धांजलि सभा के पश्चात वक्ताओं के अपने विचार प्रस्तुत किया । इकाई सचिव बीएम तिवारी ने कहा कि शहीदों की शहादत के इतने साल बाद भी शहीदों के सपनों का भारत आज भी साम्राज्यवादी देशों की पूंजी के साथ मिलकर लूट खसोट मचा रखी है अंग्रेजों की हिंदू मुस्लिम जनता को आपस में लड़ाने की ,बाटो, लडाओ‌ और राज करो की नीत चरम पर है आज दो तरह के भारत साफ-साफ दिखते हैं एक तरफ भयानक गरीबी है 5 किलो राशन पर करोड़ जनता ग्राहकों की बाट जोह रहे छोटे दुकानदार बर्बादी के कगार पर हैं नीचे की 50% आबादी के पास कुल संपत्ति का 3% हिस्सा है।दुसरी तरफ देश के शिर्ष 1०/ घराने जिनके पास देश की कुल संपत्ति 40% हिस्सा है भयानक असमानता को झेलता इस देश के पास मात्र एक ही विकल्प बचता है कि शहीदों के विचारों को आत्मसात करके अपनी एकता कायम कर अपने अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करना होगा तभी शहीदों के सपनों का भारत बन पायेगा। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के साथी सोबराती किदवई आफताब आलम संतोष पांडे उपस्थित । क्रांतिकारी किसान सभा के साथी विकास दुबे ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक के सपनों का भारत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी आज सत्ता में बैठे हुए लोग बिस्मिल और अशफाक की मूर्ति पर माला चढ़ाते हैं और उनके विचारों पर ताला लगते हैं । चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए 1 साल 334 वे़ दिन भी धरना जारी रखा। धरने पर बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ,मंजू चौहान,सुरेश ,पप्पू चौहान ,मुस्ताक , उत्तेज मिश्रा ,मोनू तिवारी,संजीव शुक्ला ,एके मिश्रा ,बबलू चौरसिया ,बकरीद उर्फ बरकत अली ,रामनिवास पांडे,चंद्रभान यादव ,राम इकबाल चौहान ,रामलाल गुप्ता ,विजय शंकर कर्मयोगी,पल्लालाल पाठक ,अशोक राजभर ,ओमप्रकाश पांडे रामसागर ,चंद्रभूषण यादव ,इत्यादि लोग उपस्थित रहे । द्वारा बृजेंद्र मणि त्रिपाठी अध्यक्ष चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त पंचायत दिखाएं मोर्चा तथा संयुक्त महा मोर्चा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *