Monday, February 16

बदायूँ।कोतवाली पुलिस द्वारा सर्राफा बाजार ( सर्राफा की दुकान ) से सोने की चैन चुराकर ले जाने वाले 01 अन्य अभियुक्त को मय 02 सोने की चैन सहित गिरफ्तार किया गया ।

कोतवाली पुलिस द्वारा सर्राफा बाजार ( सर्राफा की दुकान ) से सोने की चैन चुराकर ले जाने वाले 01 अन्य अभियुक्त को मय 02 सोने की चैन सहित गिरफ्तार किया गया ।

बदायूँ । जनपद के सर्राफा व्यापारी मोहित कुमार गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता निवासी पक्का ताल विद्या कृष्णा नगर थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ की सर्राफा की दुकान (मैसर्स जुगल किशोर पहलादी लाल)के नाम से हलवाई चौक पर है । दिनाँक 28.11.2025 को समय करीब 11.30 बजे एक व्यक्ति मोहित कुमार गुप्ता उपरोक्त की सर्राफा की दुकान पर सोने की चैन खरीदने आया था । देखने के बहाने से अज्ञात चोर 03 सोने की चैन चुराकर ले भाग गया था, जिस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर अज्ञात के विरूद्द मुकदमा पंजीकृत किया गया था । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, विजयेन्द्र द्विवेदी एंव क्षेत्राधिकारी नगर, रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में दिये गये निर्देशो के क्रम मे त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्राफा बाजार मे हुई घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी केमरे से घटना कर्ता का फोटो लेकर सीसीटीवी के माध्यम से शिनाख्त की गयी जिसकी पहचान पन्ना लाल पुत्र स्व0 इतवारी लाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना उझानी जनपद बदायूँ के रुप में हुई। उपरोक्त अभियुक्त पन्ना लाल को मय घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल यू0पी0 024 ए0डब्लू0 7292 से शेष 02 सोने की चेन सहित बाईपास कांशीराम आश्रम चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),3 (5) बीएनएस की वृद्दि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *