विकास खंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: छात्र शक्ति एवं संस्कृति के रंग बिखरे।
बलिया।जनता इंटर कालेज नगरा प्रांगण में बाल विकास और खेल-कूद के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक प्रगति के लिए आयोजित विकास खंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 नवंबर 2025 को जनता इंटर कॉलेज नगरा के स्वामी विवेकानंद प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 नवंबर को रमेश सिंह (प्रबंध निदेशक छात्र शक्ति इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य उमेश कुमार पाण्डेय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।दूसरे दिन 27 नवंबर को खो-खो, कबड्डी सहित 50 मी, 100 मी, 200 मी, 400 मी, 600 मी दौड़ प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विभिन्न आयामों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिवम यादव, अंगद, सपना राजभर, शिवानी, सलोनी, रामबाबू, हिमांशु, राकेश, नीरज शर्मा, आदर्श, चंदन चौहान, राजा, ईशा, चांदनी, रंजन, सुष्मिता शर्मा समेत अन्य बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋचा सिंह (जिला समन्वयक मनरेगा) एवं नगर पंचायत नगरा अध्यक्ष प्रतिनिधि उमा शंकर ने बच्चों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। ऋचा सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं संवेगात्मक विकास में सहायक हैं और ये भारत को खेल के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचाने की राह प्रशस्त करती हैं। उमा शंकर जी ने नगर पंचायत के बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ज़ोर दिया।कार्यक्रम में शिक्षक दयाशंकर, राम प्रवेश वर्मा, रजनीश दुबे, सुदीप तिवारी, बच्चालाल, ब्रजेश कुमार सिंह, रंदीप प्रजापति, बृजेश सिंह, अनुज सिंह, अमित बहादुर सिंह, विरेश कुमार सहित कई अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए। खेल स्पर्धा के गीत “सायोनारा” के साथ विदाई एवं राष्ट्रगान, वंदे मातरम एवं भारत माता की जय उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी नगर राम प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आभार जताया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने सभी खेलों का मार्गदर्शन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विद्यासागर उपाध्याय ने कुशलता से किया।

