Sunday, February 15

बलिया।एकीकृत प्रशिक्षण शिक्षकों के कौशल को दे रहा मजबूती : शिवम पांडेय

एकीकृत प्रशिक्षण शिक्षकों के कौशल को दे रहा मजबूती : शिवम पांडेय

 संजीव सिंह बलिया।राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक कार्यरत शिक्षकों के लिए एकीकृत संपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन गतिमान है। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों में दक्ष बनाना तथा बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक शैक्षिक दृष्टिकोण प्रदान करना है।प्रथम चरण में जनपद के लगभग 1500 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को दसवें बैच के प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ। समापन अवसर पर संस्थान के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक शिवम पांडेय ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद के शिक्षक अपने ज्ञान, प्रतिभा और समर्पण से शिक्षा की गुणवत्ता में नया आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षकों में सीखने-सिखाने की ललक बच्चों को निपुण बनाएगी।उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम पर बच्चों का सृजनात्मक विकास करना दीर्घकालिक शिक्षा के लिए फलदायी सिद्ध हो रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. मृत्युंजय सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक में अद्भुत प्रतिभा होती है, जिसे यह प्रशिक्षण सही दिशा व संवर्द्धन प्रदान कर रहा है। एकीकृत प्रशिक्षण के प्रभारी रविरंजन खरे ने बताया कि विगत जून माह से लगातार प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ शिक्षकों की भागीदारी, प्रार्थना सभा, रिपोर्टिंग और प्रस्तुतीकरण को अत्यंत सुनियोजित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. अशफाक, राम प्रकाश, देवेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, राम यश योगी, हलचल चौधरी, किरण सिंह, डॉ. शाइस्ता अंजुम, भानु प्रताप सिंह, जानू राम आदि प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को विभिन्न कौशलों से परिचित कराया।दसवें बैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय डाकिनगंज के अंकुर राय, कंपोजिट विद्यालय एकईल के मिथिलेश यादव, नगरा के प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर के दयानंद यादव, दुबहर के प्राथमिक विद्यालय बेलाडीह के अमरेश बहादुर सिंह, ठोहिल पाली के यादवेंद्र चौहान, खारी के अशोक चौहान, बनकरा की विनीता वर्मा, गजियापुर की कुमारी आरती, नेमछपरा की पुष्पा कुमारी, कंपोजिट स्कूल परसिया की आरती श्रीधर पाठक, रक्षौली की अतीक्षा मिश्रा तथा मेउली यादव बस्ती के अनिल कुमार यादव शामिल रहे।तकनीकी सहयोग के लिए पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉ. शशिभूषण मिश्र, संतोष कुमार तथा शिक्षक चंदन कुमार मिश्र को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *