Monday, February 16

देवरिया।सामाजिक विषमता को चौरस करने की बात करते थे शिवदयाल सिंह चौरसिया-चंद्रभूषण सिंह यादव ।

सामाजिक विषमता को चौरस करने की बात करते थे शिवदयाल सिंह चौरसिया-चंद्रभूषण सिंह यादव ।

      देवरिया।साइमन कमीशन से लेकर काका कालेलकर आयोग तक शिवदयाल सिंह चौरसिया ने देश की पिछड़ी जातियों को अधिकार सम्पन्न बनाने हेतु अपनी संपूर्ण ऊर्जा लगाने का कार्य किया,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर शिवदयाल सिंह चौरसिया स्मृति दिवस कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया समाज की विभत्स स्थिति देखकर अक्सर कहा करते थे कि “मै चौरसिया हूं,हिंदू समाज की असमानता को चौरस करके ही मरूंगा”।

      सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने शिवदयाल सिंह चौरसिया को याद करते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने 03 जनवरी 1975 को संविधान में अनुच्छेद 39A को जुड़वाकर कमजोर तबको को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने का मार्ग प्रशस्त किया जिस नाते उन्हें लोक अदालतों का जनक कहा जाता है।शिवदयाल सिंह चौरसिया एक योग्य कानून विद,संसद विद,समाज सुधारक और सामाजिक क्रांति के महानायक थे जिन्हें स्मृति दिवस पर नमन है।

  डुमरी स्थित सपा संपर्क कार्यालय पर शिवदयाल सिंह चौरसिया को उनके स्मृति दिवस पर नमन करने वालों में सुरेश नारायण सिंह यादव,अभिषेक गुड्डू गोंड,नगीना यादव,पारस प्रसाद,अयोध्या वर्मा,रामचंद्र शर्मा,सतेंद्र यादव,शंकर गोंड,मुन्ना अंसारी,अयोध्या वर्मा,संतोष मद्धेशिया,चंद्रिका यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *