तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री के जीवन संघर्षों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी हुआ आयोजन
आजमगढ़। तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के उपरांत उनके जीवन पर आधारित चित्र पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। लोगों ने उनके चित्र का अवलोकन किया।
तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को संयोजक अशोक सिंह सह संयोजक व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय उर्फ पंकज राय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपरांत उनके जीवन संघर्षों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनकर ने फीता काट कर किया। श्रीमती नीलम सोनकर ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात श्रीमती सोनकर ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित हाल में लगे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री के जीवन संघर्षों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के अवलोकन करने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश का का अगाध गति से विकास हो रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ पायदान के अंतिम लोगों को मिल रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार राय, मनोज यादव,अजय यादव, ठाकुर प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, हनुमंत सिंह, चंडेश्वर राय,अजय राय, अशोक राय, सर्वेश राय, अभिषेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरू राय, दुर्गा प्रसाद चौबे, जमशेदपुर खान, विजय बहादुर भारती , ओमकार नाथ पाण्डेय, लाल चंद यादव, रामनाथ यादव, अनूप सिंह, रामभवन राम, अजय निषाद, नागेन्द्र पांडेय, अनिल यादव, राकेश राय, इंद्रासन निषाद , रिक्की राय , रिक्की राय, सहित दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
