Sunday, February 15

बदायूँ पुलिस की कार्यप्रणालीसे परेशान महिला ने एसएसपी दफ्तर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया,पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प,

पुलिस की कार्यप्रणालीसे परेशान महिला ने एसएसपी दफ्तर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया,पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प।

थाना मूसाझाग व महिला थाना केचक्कर लगाकर हो गई थी परेशान,पुलिस विभाग ने सही से जांच कराई तो कई की गर्दन फस सकती है।

बदायूं ।पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान महिला ने पुलिस कार्यालय पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की विभाग में मचा हड़कम्प।यहां बतादें कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव तालगांव (हरनाथपुर) निवासी निशा (26)पत्नी मुशर्रफ पुत्री नाजिम ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।उसने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद से ससुराल वाले उसे पति के साथ नहीं रहने दे रहे थे और दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे।ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित करते थे।उसका फर्जी तलाक भी करवा दिया था पीड़िता पिछले सात महीने से न्याय के लिए बीमार बच्ची को लेकर थाने के चक्कर काट रही । थी लेकिन पुलिस के कानपर जूं तक नहीं रेंगा।निवर्तमान थानाध्यक्ष से लेकर वर्तमान विवादित थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह से भी उसने फिरयाद की और उनकी कार्यशैली से परेशान होकर वह उच्चाधिकारियों के पास गई लेकिन जांच थाना स्तर पर ही आयी।उसे किसी प्रकार की राहत नहीं मिली उसके बाद उच्चाधिकारियों ने जांच महिला थाना को दी गई ।

वहां उसको और परेशान किया गया।ससुरालियों के खिलाफ कोई कार्यबाई नहीं हुई और उल्टा उसे ही डराया धमकाया गया,आखिर उसने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।इस घटना से पुलिस कार्यालय पर हड़कम्प मंच गया आनन फानन में सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय व अन्य पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर गये।

वहां उसका ईलाज चल रहा है।अगर इस प्रकरण की सही तरीके से जांच हो तो कई जिम्मेदारों पर कार्यबाई तय है।एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि निशा व उसके पति में विवाद चल रहा था इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां उसका ईलाज चल रहा,अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यबाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *