Tuesday, December 16

झारखंड (रांची)।महर्षि मोदन सेन जयंती पर वैश्य समाज का भव्य सम्मेलन।

महर्षि मोदन सेन जयंती पर वैश्य समाज का भव्य सम्मेलन।

रांची ।रविवार को मैकी रोड स्थित राजकलश भवन में झारखंड प्रदेश कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का वार्षिक सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में महर्षि मोदन सेन जी महाराज की जयंती, पारिवारिक मिलन, युवक-युवतियों का वैवाहिक परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। सर्वसम्मति से राजकुमार गुप्ता को आजीवन अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश की पुरानी कमिटी पूर्ववत कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची विधायक सी.पी. सिंह और समाजसेवी के.के. गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत फूलमाला और पगड़ी पहनाकर किया गया। मंच संचालन महामंत्री दीनानाथ गुप्ता और मंत्री बिरेंद्र प्रसाद ने किया।

महर्षि मोदन सेन जी की आरती और वंदना के बाद घी से बने महाप्रसाद का वितरण हुआ। महाकवि जयशंकर प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने कहा कि वैश्य समाज देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाता है। हलवाई समाज लोगों का पेट भरता है। इनके बनाए मिठाइयों का भोग भगवान तक को लगता है। यह समाज जीवन से मरण तक हर मौके पर साथ रहता है।

अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि विवाह योग्य युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह संस्था कराएगी। सारा खर्च संस्था उठाएगी। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महासभा के प्रयासों से समाज को झारखंड में अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है। इसका लाभ सभी स्वजातीय बंधुओं को लेना चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि हर जिले में महाकवि जयशंकर प्रसाद के नाम पर सामुदायिक भवन बने।

महामंत्री दीनानाथ गुप्ता ने कहा कि महासभा को 26 साल पूरे हो गए हैं। इसकी नींव समाजसेवी जवाहर लाल गुप्ता की प्रेरणा से राजकुमावीर गुप्ता और स्व. अर्जुन प्रसाद ने रखी थी। दोनों ने समाज को संगठित कर महासभा का विस्तार किया। आज झारखंड के सभी जिलों में इन दोनों विभूतियों के प्रति समाज आभारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *