
डिप्लोमा फार्मासिस्ट यूनियन के आशीष भदौरिया अध्यक्ष व दिवाकर अवस्थी निर्विरोध निर्वाचित
प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला की उपस्थिति में निर्विरोध हुआ शाहजहांपुर कार्यकारिणी का चुनाव।
शाहजहांपुर / स्वयंवर मैरिज लॉन बरेली मोड़ शाहजहांपुर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा शाहजहांपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन / चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला, प्रांतीय पर्यवेक्षक बरेली मंडल के मंडलीय सचिव बी.सी. यादव व चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त पूर्व फार्मेसी अधिकारी वी के सिंह एवं दिनेश सक्सेना जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देखरेख में सम्पन्न हुआ जिसमें आशीष भदौरिया जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुजाहिद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद अली उपाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी जिलामंत्री, संदीप शुक्ला संगठन मंत्री, राहुल कटिहा संयुक्त मंत्री, शैलेन्द्र वर्मा संप्रेक्षक व विनय दिवेदी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं यह सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला ने इन सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई अधिवेशन में मुख्य अतिथि संदीप बडोला प्रदेश अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉउन्सिल के चेयरमैन ने स्वर्गीय राम उजागर पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। संदीप बडोला ने अपने उदबोधन से फार्मेसी संवर्ग की समस्याओं पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार इस समय
फर्मासिस्ट समस्याओं से जूझ रहे हैं और फार्मासिस्ट के वेतन विसंगतियों के बारे में विस्तार से बताया कि फार्मासिस्टों के आंदोलन के परिणाम स्वरूप सिर्फ दो सालों के बाद ही नॉन फंक्शनल ग्रेडपे 4200 सिर्फ फार्मासिस्टों को ही मिलता है, साथ ही यह भी बताया कि हमे वेतनमान केंद्र के अनुसार मिलता है लेकिन केंद्र के फार्मासिस्टों के और राज्य के फार्मासिस्टों के कार्यों में जमीन आसमान का अंतर है, राज्य के फार्मासिस्ट आज कार्य के बोझ से दबे हैं, इसके साथ ही पुरानी पेंशन के मांग को आवश्यक बताते हुए इसके लिये सरकार से मांग करने वाले जो भी संगठन हो उनका पूर्ण समर्थन देने की बात कही, पदनाम परिवर्तन जल्द से जल्द फार्मेसी अधिकारी के रूप में हो इसके लिये सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में जिला शाहजहांपुर से आशीष भदौरिया द्वारा सर्वाधिक जनप्रतिनिधियों का समर्थन पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है। प्रान्तीय पर्यवेक्षक के रूप में पधारे मंडलीय सचिव बी सी यादव ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत सदस्य होते हैं, सभी लोग जितना संगठन का सहयोग करेंगे, उतना संगठन मजबूत होगा।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशीष सिंह भदौरिया ने कहा कि आप लोगों का जो असीम प्रेम व समर्थन मुझे प्राप्त हुआ है वो मुझे मेरे कर्तव्यों को पूर्ण करने में नई ऊर्जा देने का काम करेगा, आप लोगों का विश्वास ही मुझे संगठन में श्रेष्ठतम कीर्तिमानों को स्थापित करने का बल देगा। इस अवसर पर हेमंत चौधरी मंडलीय सचिव मुरादाबाद, जनार्दन गंगवार जिलाध्यक्ष व मंत्री हरीश बरेली, वी के सिंह पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, डॉ अजय नागर मंडलीय सचिव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सेवानिर्वत चीफ फार्मेसिस्ट ताहिर हुसैन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष जयपाल कनौजिया, लैब टेक्नीशियन के अध्यक्ष रजनीश सिंह, मंत्री संजय कुमार व स्टाफ नर्स संघ की अध्यक्ष गीता देवी, मंत्री संदेश निर्वतमान अध्यक्ष जयदीप बंसल, जिला मंत्री सुभाष कनौजिया, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम पी गंगवार, सहायक मेटर्न ललित मोहन व जिले के समस्त चीफ फार्मेसिस्ट व फार्मेसिस्ट सदस्य गण उपस्थिति रहें ।
























