दैवीय आपदा से पीड़ित 7384 किसानो को विधायक पुवायां चेतराम ने वितरित किए चेक
मुजीब खान
शाहजहांपुर। जनपद की पुवायां तहसील में आयोजित दैवीय आपदा से पीड़ितों को राहत अनुदान वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय बीजपी विधायक चेतराम ने प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए 7384 किसानो को विगत दिनों हुई भीषण वर्षा के कारण फसलों में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु सरकार द्वारा दिए गए कुल पांच करोड़ छह लाख तीन हजार तीन सौ उनचास रुपए के अनुदान चेक वितरण किए कार्यक्रम में उपजिला अधिकारी पुवायां सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक चेतराम ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसान हितों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आपदा की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित किसान भाई के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी पुवायां सदानंद सरोज, तहसीलदार पुवायां अनंगराज सिंह, मुनीश मिश्रा , पुनीत शर्मा , ओमेन्द्र चौधरी सहित भारी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
























